Monday, 27 April 2020

कोरोना के जंग में गरीब मजदूरों का योगदान

 
 ------------------------------------------------------
गरीब मजदूर राष्ट्र के रीढ़ होते हैं। राष्ट्र को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं । मेहनतकश मजदूर हीं राष्ट्र के नींव को मजबूती प्रदान करते हैं तभी उद्योगपति सफलता प्राप्त करते हैं।
करोना जैसी महामारी जिससे पूरा विश्व त्रस्त है उसका सबसे बड़ा खामियाजा गरीब मजदूरों को भुगतना पड़ रहा है। अमीरों द्वारा लाई गई बीमारी का शिकार गरीब मजदूरों को होना पड़ा। हम सभी को उनका शुक्रगुजार होना चाहिए क्योंकि उनकी रोजी-रोटी छिन गई , आय का कोई स्रोत नहीं , अपना व अपने परिवार के लिए दाने-दाने को मोहताज होने के बावजूद भी इस विकट परिस्थिति में देशहित को ध्यान में रखते हुए वे सभी लॉक डाउन का पालन करते हुए सरकार का साथ निभा रहे हैं । सरकार के फैसले के प्रति उनके मन में आक्रोश नहीं । ये मूक समर्थन ही सरकार और देश हित में उनका अमूल्य योगदान है।
       भविष्य सुरक्षित रहे, जीवन सुरक्षित रहे ,
 हमारा देश एकजुटता का मिशाल बन जाये----इस भावना को दिल में समेट वे कई कई दिन भूखे पेट काटे  पर गरीब भाई -बंधु विद्रोही रूप नहीं अख्तियार किए । लॉकडाउन की सबसे बड़ी मार उनके जीवनयापन पर पड़ी तदुपरान्त वे संयम व  सहनशीलता का परिचय देते हुए अपना योगदान देश हित में अप्रत्यक्ष रूप से प्रदान कर रहे हैं ।
    हम सभी को उनका हार्दिक आभार जताते हुए उनकी दयनीय स्थिति के बारे में गंभीरता से सोचने की आवश्यकता है ।
-----------------------+---------------+----------------
                             सुनीता रानी राठौर
                             ग्रेटर नोएडा 
                       

No comments:

Post a Comment