एक चुनाव ऐसा भी हो
जिसमें प्रधानमंत्री की तटस्थ भूमिका हो ,
जिसमें मुद्दा रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा हो ।
नेता का शिक्षा स्नातक डिग्री अनिवार्य हो ।
सेवानिवृत्ति की आयु साठ वर्ष निर्धारित हो।
एक चुनाव ऐसा भी हो
जिसमें न प्रचार हो न पैसे की बरबादी हो,
पांच वर्षों के कार्यों व वादों पर आंकलन हो ।
कार्य नहीं करे पूर्ण तो दंड का प्रावधान हो ।
दागियों को टिकट देने पर पूर्ण प्रतिबंध हो ।
एक चुनाव ऐसा भी हो
जिसमें गड़े मुर्दे न उखाड़ मुद्दे पर बात हो ,
क्षेत्रिय विधायक पर्सनली समस्या सुनता हो ।
बद्जुबानी, स्तरहीन भाषा पे आयोग सख्त हो।
दल बदलुओं हेतु सख्त नियम अनिवार्य हो ।
------------------*----------------सुनीता रानी राठौर
No comments:
Post a Comment