Sunday, 22 March 2020

भावभीनी श्रद्धांजली सुकमा के वीर शहीदों को

हे मेरे कर्मभूमि के वीर सपूतों
तुम अपना जज्बा जगाये रखना
अपना धर्म -ईमान बचाये रखना ।
मशगूल थी जनता थाली ताली बजाने में
मीडिया भी जकड़ी कोरोना के लपेटे में 
जो गरजती थी कभी शहीदों के सम्मान में
वो मीडिया सो गई आज कोरोना के मांद में।
शहीद  हो गए हमारे 17 जवान सुकमा में
राजनेता मीडिया खोये रहे कोरोना गान में ।
अर्पित कर रही वीरों को श्रद्धासुमन*सुनीता*
समर्पित कर चंद शब्द पराक्रम व बलिदान में।
-------------------------------सुनीता रानी राठौर

No comments:

Post a Comment