Thursday, 11 June 2020

कोरोना से खुद को बचाते हुए कैसे बढ़ना है आगे

कोरोनावायरस रूपी महामारी से बचने हेतू इस वक्त एक चौथाई दुनिया अपने घरों में कैद है। पर हालात ऐसी है कि हमें खुद का बचाव भी करना है और अहम कार्यों को भी जारी रखना है। ऐसी स्थिति में मानसिक तौर पर महामारी और वर्तमान हालात को समझते हुए सरकार द्वारा दी गई गाइडलाइन का पालन करते हुए हम सभी को आगे बढ़ना है।
  कोरोना से बचाव के लिए अपने परिजनों, रिश्तेदारों और मित्रों को जीवनशैली से जुड़ी सावधानियों के बारे में बताएं। कोरोना से जुड़ी आपातकालीन स्थिति की योजना बनाकर रखें। कुछ समय तक बीमार लोगों से मिलने से परहेज करें। यदि खुद बीमार हैं तो एक सप्ताह कोरेंटाइन में रहें।
    अपनी दिनचर्या को व्यावहारिक तरीके से प्लान करें। दूसरे लोगों को भी समझने की कोशिश करें। अपने शरीर का ध्यान रखते हुए नियमित व्यायाम और खान-पान का ध्यान रखें। वॉक पर जाएं। रनिंग करें। ताजी हवा आपके Blood circulation को बरकरार रखने में मदद करेगा। लोगों से बात करें और फैक्ट्स को समझें। किसी प्रोफेशनल से बात करें। मन हल्का रहेगा। खबरों और सोशल मीडिया से ब्रेक लेकर मेडिटेशन भी करें। 
   मानसिक स्वास्थ्य को तंदुरुस्त बनाते हुए सकारात्मक सोच के साथ लोगों को जागरूक करते हुए जीवन में आगे बढ़ने का प्रयास करें ।
    नि:संदेह आप खुद को सुखी और चिंता मुक्त महसूस करेंगे। हमारे डॉक्टर्स, हेल्थ एक्सपर्ट हमारी सरकारें ,अन्य अधिकारी  और साथ ही सोशल वर्कर्स जो दिन-रात इस महामारी से निपटने में लगे हैं उनका धन्यवाद भी अदा करें और आगे बढ़ने का प्रयास करें। वर्तमान पर फोकस करें और यह याद रखें कि यह समय चिरस्थाई नहीं है।
--------------------&------------------
                       सुनीता रानी राठौर
                      ग्रेटर नोएडा  (उत्तर प्रदेश)

No comments:

Post a Comment