Sunday, 7 June 2020

क्या अब हर चेहरे पर आवश्यक हो जाना चाहिए मास्क?

हमारा देश संक्रमितों की संख्या में विश्व में पांचवें नंबर पर पहुंच चुका है। जिस तीव्र गति से कोरोना संक्रमितों की संख्या का पता चल रहा है उससे मन में भय पैदा होता है और  सामने वाला हर व्यक्ति संदिग्ध महसूस होने लगता है। खुद का भी पता नहीं कि हम संक्रमित हैं या नहीं।  
‌इसलिए एहतियातन अपने और दूसरों की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए सभी को बाहर निकलते समय मास्क पहनना अनिवार्य होना चाहिए।
‌ WHO के अनुसार कोविड-19 संक्रमित व्यक्ति के मुंह से निकले पानी के छींटे से निकलकर 5-6 मीटर की दूरी तक दूसरे लोगों के पास तक पहुंच सकता है। यह वायरस नाक-मुंह के जरिए ही बाहर आने वाली बूंदों से फैलता है। नाक-मुंह के जरिए ही शरीर के अंदर पहुंचता है। 
    अतः जरूरी है कि इस वायरस से बचाव हेतु मास्क जरूर पहनें। पर यह भी ध्यान रखें कि मास्क अच्छी क्वालिटी का हो। पहनते व निकालते समय हाथ भी साफ रखें। इन्हें थोड़े-थोड़े समय पर बदलने का प्रयास करें। ठीक से डिस्पोज करें। पर इस गलतफहमीं में भी न रहें कि मास्क पहनने पर हम वायरस के शिकार नहीं होंगे। यह संक्रमित होने की संभावना को सिर्फ कम करता है।
   खतरा कम हो इसलिए आवश्यक है कि हर चेहरे पर मास्क हो। हमें किसी को कहने की जरूरत न पड़े। एक दूसरे से किसी को खतरा न हो। मास्क का प्रयोग करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए एक दूसरे से कम से कम 2 मीटर की दूरी बनाए रखें, तभी हम इस भयानक वायरस से खुद को और अपने परिवार को बचा कर रख सकते हैं। 
--------------------+----------------
                                  सुनीता रानी राठौर 
                            ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश)

No comments:

Post a Comment