हमारे जीवन में शिक्षक का महत्व
----------------------------------------
हमारे जीवन में व्यक्तित्व को संपूर्णता प्रदान करने में शिक्षक का महत्वपूर्ण योगदान होता है। प्रथम गुरु माता-पिता सही मार्गदर्शन करते हुए हमें विद्यालय भेजकर अलग-अलग विषयाध्यापक के द्वारा ज्ञानार्जन प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।
विद्यालय में शिक्षक मार्गदर्शक बनकर सही राह दिखाते हैं। हमारे हृदय की अज्ञानता को मिटाकर ज्ञान का प्रकाश भरते हैं। शिक्षक हीं हमें अच्छा इंसान और देश का कर्तव्यनिष्ठ नागरिक बनाते हैं।
शिक्षक देश के कर्णधार और बच्चे भावी कर्णधार होते हैं। देश का भविष्य उनके हाथों में होता है। वो भावी कर्णधार को बुद्धिजीवी बनाकर सक्षम बनाते हैं। ज्ञान का दीप जला कर सत्य-सत्य, नैतिक-अनैतिक का पहचान कराते हैं। अगर हमारे जीवन में शिक्षक न हो तो हम अज्ञानी रह जाएंगे। विवेकशील प्राणी नहीं बन पाएंगे, परंतु सिर्फ विद्यालय के शिक्षक या द्रोणाचार्य जैसे ऋषि ही सिर्फ गुरु नहीं कहलाते हमारे जीवन में राह चलते बड़े बुजुर्ग या बच्चे जो भी सही ज्ञान दें वह हमारे ह्रदय में गुरु का सम्मान पाते हैं।
जीवन को गुणों से परिपूर्ण बनाने वाले शिक्षकों के महत्व का जितना गुणगान किया जाए उतना कम है। इसलिए हम 5 सितंबर को भले ही शिक्षक दिवस के रूप में मनाते हैं पर प्रतिदिन प्रति पल उनका आभार जताते हुए श्रद्धा से नतमस्तक रहते हैं।
---------------*---------------
स्वरचित मौलिक रचना
सुनीता रानी राठौर
ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश)
No comments:
Post a Comment