क्या अब साबित हो जाएगा कि सुशांत सिंह राजपूत के मौत की मुख्य वजह रिया चक्रवर्ती है?
---------------
सुशांत सिंह राजपूत के मौत की मुख्य वजह रिया चक्रवर्ती है या नहीं यह तो अब मिले तथ्यों के आधार पर साबित करना सीबीआई की जिम्मेदारी बनती है या उस आधार पर उस के माध्यम से असली गुनाहगार तक पहुंचना भी सीबीआई का मकसद हो सकता है। असली गुनाहगार पकड़ा जाए यही ध्येय भी होना चाहिए।
परंतु इस केस में दिखाई गई तत्परता से हम सभी इतना समझ गए कि अगर पुलिस और सीबीआई तत्परता से काम करें तो गुनाहगार को शिकंजे में कसने में सालों साल समय नहीं बर्बाद होगा।
हजारों ऐसे परिवार हैं जिनके बच्चों का हत्यारा बेखौफ होकर कानून को ठेंगा दिखाकर समाज में घूम रहा है।अगर न्याय प्रक्रिया ईमानदारी से काम करें तो लोगों में भय बैठेगा और निर्दयता पूर्ण किसी की हत्या करने से वे डरेंगे। आम जनता के लिए भी न्याय प्रक्रिया इसी तरह सख्त और विश्वसनीय अनिवार्य रूप से होना चाहिए।
----------------*-------------
सुनीता रानी राठौर
ग्रेटर नोएडा उत्तर प्रदेश
No comments:
Post a Comment