कोरोना का खतरा गया नहीं, मजबूती से करें मुकाबला
---------------------------------------------------
कोरोना का खतरा खत्म होना तो दूर तीव्र रफ्तार से देश और दुनिया में बढ़ रहा है ।चीन, अमेरिका,रूस जैसे विकसित देश में संक्रमित मरीजों की संख्या लाखों -लाख में पहुंच चुकी है।
हमारे देश में भी संक्रमित मरीजों की संख्या तीव्रता से बढ़ते हुए 32000 के करीब पहुंच चुकी है। हमारा देश ग्राम प्रधान देश है ।दूरदराज के गांव में अगर यह वायरस फैल गई तो नियंत्रण कर पाना बहुत ही मुश्किल है।
प्रधानमंत्री मोदी जी ने भी चिंता जताते हुए गांव-गांव के सरपंचों से ऑनलाइन चर्चा कर "दो गज दूरी " का मंत्र पेश किया ताकि संक्रमण को रोका जा सके। अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए चरणबद्ध योजना पर काम शुरू किया जा सके ।
मोदी जी ने राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत चौथी बार सभी मुख्यमंत्रियों से बात कर महामारी के कारण उभरती कठिन परिस्थितियों से निपटने के लिए आगे की नीति और योजना पर अमल करने की भी पेशकश की।
जनता को भी मजबूती से करोना का मुकाबला करते हुए एकजुटता का परिचय देने की आवश्यकता है। अगर जन-जन में सतर्कता और सावधानियों पर अमल करने की भावना जाग उठे तो हम इस खतरे पर काबू पा सकते हैं ।
लॉक डाउन के वजह से बहुत हद तक हमारा देश इस महामारी पर नियंत्रण कसे हुए हैं । दूसरे देशों की तरह बुरी हालत में अभी हम नहीं हैं पर थोड़ी सी चूक भी हमारे लिए भयावह स्थिति उत्पन्न कर सकती है। हमारे देश में चिकित्सीय सुविधा भी उन विकसित देशों की अपेक्षा बहुत कम है ।डॉक्टरों के पास भी पीपीई कीट,ग्लबस ,मास्क आदि जरूरी साधन उत्तम गुणवत्ता वाले नहीं हैं ।अस्पतालों की संख्या भी बहुत कम है।
विशेषज्ञों के अनुसार करोना का खतरा अभी समाप्त होने वाला भी नहीं। हमें शारीरिक दूरी बनाए रखना है ,मास्क का प्रयोग करना है, लगातार हाथों को धोते रहना है। मौसम को ध्यान में रखते हुए अन्य बीमारियों पर भी नियंत्रण रखना है ।जो संदेहास्पद स्थिति में हैं उन्हें धैर्य का परिचय देते हुए 14 दिन क्वॉरेंटाइन में रखते हुए खुद को स्वस्थ बनाना है और दूसरों को भी इस रोग से बचाना है। ग्राम प्रधान देश होने के कारण यहां दूर-दराज के गांव में उचित सुविधाओं का पूर्ण अभाव है। इस कारण इस खतरे को भांपते हुए पूर्ण जागरूकता के साथ हमें सावधानियां बरतते हुए डटकर मुकाबला करने की अति आवश्यकता है, ताकि यह महामारी तीसरे स्टेज में न पहुंचे। अगर हम डटकर मुकाबला नहीं किए तो हमारे देश की स्थिति बहुत ही दयनीय व भयावह हो जाएगी। नियंत्रण कर पाना मुश्किल हो जाएगा।
इसलिए मोदी जी के मंत्र' "दो गज दूरी " का पालन करें । सावधान रहें ।सतर्क रहें। गाइडलाइंस का अनुसरण करें और सुरक्षित रहें ।
-------------------------सुनीता रानी राठौर
ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश)
No comments:
Post a Comment