कोरोना वायरस का दुष्प्रभाव न केवल इंसानों पर बल्कि फिल्म इंडस्ट्रीज पर भी देखने को मिला है। फिल्म इंडस्ट्रीज अपने इतिहास के सबसे बुरे दौर से गुजर रही है। फिल्म निर्माण की सारी गतिविधियां रुकी हुई है। हां, अपवाद स्वरूप सलमान खान की फिल्म 'राधे' की शूटिंग एहतियात बरतते हुए जारी है।
अब दूसरे फिल्म निर्माता भी तौर तरीका बदलते हुए कार्य को जारी करने का विचार कर रहे हैं। फिल्म मेकिंग के हर स्तर पर कंप्रोमाइज देखने को मिलेगा। स्क्रिप्ट भी वैसी ही लिखी जाएगी कि मुश्किल ना आए।
फिल्ममेकर्स का मानना है कि जब तक कोरोना वैक्सीन नहीं बनता तब तक सावधानी रखी जाएगी। सेट को हमेशा सेनीटाइज किया जाएगा। फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन किया जायेगा। सेट पर कम लोग होंगे। सब के तापमान चेक किए जाएंगे। एक्टर्स तब तक मास्क लगाए रहेंगे जब तक कि डायरेक्टर एक्शन नहीं बोलता।
स्टूडियोज में शूटिंग से पहले सेट पर पहुंचने वाले स्टाफ का भी कोरोना टेस्ट करने को लेकर पॉलिसीज बनाई जा रही है। शूटिंग को लेकर हर स्तर पर दिक्कतें आएंगी पर एडजस्ट करना पड़ेगा। सोशल डिस्टेंसिंग के बीच वैसे सीन्स शूट करने में भी मुश्किल आएगी। कुछ प्रोडक्शन हाउस का सेफ्टी के मद्देनजर किसिंग और सेक्स सीन हटाने का प्लान है।
महामारी बहुत लंबी चलती है तो स्क्रीन पर प्यार की परिभाषा ,तौर तरीका बदली हुई दिखेगी। हॉलीवुड हो या बॉलीवुड लॉकडाउन के बाद बनने वाली फिल्मों में रोमांस का रूप बदला-बदला दिखेगा।
कोरोना की वजह से प्रोड्यूसर, एक्टर्स और स्टूडियो अपनी फिल्में ऑनलाइन प्लेटफॉर्मस, सेटेलाइट चैनल्स, डीवीडी पर रिलीज करने पर भी विचार कर रहे हैं पर सिनेमाघर इंडस्ट्रीज इसे रोकने की गुजारिश कर रही है क्योंकि इससे सिनेमाघर तो बर्बाद होंगे हीं , लाखों लोग बेरोजगार हो जाएंगे।
लोगों के रोजगार पर बुरा असर न पड़े , तौर- तरीका बदलकर फिल्म की शूटिंग होती रहे, फिल्म इंडस्ट्रीज भी फलता-फूलता रहे, यही प्रयास किया जा रहा है।
----------------------+-------------
सुनीता रानी राठौर
ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश)
No comments:
Post a Comment