विधा---हाइकु (5-7-5)
1.
डूबते घर
जलमग्न है गांव
किसको फिक्र?
2.
नया था बांध
धाराशाई बाढ़ में
खोखला काम।
3.
खेत-बधार
बह रहा फसल
रोता किसान ।
4.
हाल बेहाल
सो रहा प्रशासन
गहरी नींद।
5.
जगजाहिर
भ्रष्टाचारी प्रपंच
पकड़े कौन?
No comments:
Post a Comment