Wednesday, 1 July 2020

ईश्वर के प्रतिरूप

समर्पित चंद पंक्तियां 'डॉक्टर्स डे' पर ------
---------------------------------
उन सभी चिकित्सक को श्रद्धा भाव से नमन,
जो सच्चे सेवा भाव से करते सदा मानव सेवा।

जो ईश्वर के अवतार बन देते नया जीवनदान ,
श्रद्धापूर्वक,स्नेह भाव,निष्ठा से करे नित्य काम।

निरंतर कार्य, बिना विश्राम,सच्चे साधक का रूप, ईश्वर की दूजे रूप में डॉक्टर वास्तविक प्रतिरूप।

 चंद चिकित्सक दरिंदे बन करते सबको बदनाम, 
धंधा बनाते अपने धर्म को लगता सबपे इल्जाम।

चंद सिक्कों के लालच में मत बेचो अपना ईमान, लानत है ऐसे डॉक्टरों पे जो करते घटिया काम।

धन्य हैं वे डॉक्टर्स जो जान पर खेल बचा रहे जान, नमन करूं ह्रदय तल से जो करें निष्ठापूर्वक काम।
------------🙏--------💐------सुनीता रानी राठौर

No comments:

Post a Comment