Monday, 13 July 2020

क्या कोरोना को रोकने के लिए छोटी छोटी अवधि के लॉकडाउन लगने चाहिए?

  कोरोनावायरस के मामले में भारत विश्व में तीसरे स्थान पर पहुंच चुका है। वायरस न फैले, सभी लोगों को बीमारी से बचाया जा सके, लोगों को सही जानकारी उपलब्ध हो सके,सभी एहतियात बरतें ----इस उद्देश्य से सरकार ने जो लंबे समय के लिए चार दफा लॉकडाउन लगाया, वो पर्याप्त था। लोगों में इतनी जागरूकता आ जानी चाहिए कि खुद के बचाव के लिए क्या सावधानियां बरतनी है। हमें नहीं लगता कि छोटी छोटी अवधि के लॉकडाउन से कोई फायदा होने वाला है। जब सप्ताह में 5 दिन एहतियात बरतते हुए बाहर जा कर अपना काम कर सकते हैं तो 2 दिन भी उस तरह से अपना ध्यान रख सकते हैं बशर्ते जनता जागरूक हो। 
    कोरोनावायरस जिस तीव्र गति से फैला है वह इसी लापरवाही का परिणाम है। सार्वजनिक स्थलों पर भीड़ देखने को मिलती है। पर्याप्त मात्रा में जांच नहीं होता जिसके कारण लोग अंधेरे में रहते हैं। पढ़े-लिखे सुशिक्षित लोग भी नियमों का उल्लंघन करते हुए देखे जाते हैं। जब तक खुद में समझदारी नहीं हो तब तक सरकार छोटी-छोटी अवधि के लॉकडाउन के द्वारा भी कुछ हासिल नहीं कर सकती। इससे प्रदूषण को कम किया जा सकता है पर कोरोना वायरस को नहीं।
                                  सुनीता रानी राठौर
                         ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश)

No comments:

Post a Comment