पेड़-पौधे लगाना प्रकृति और धरती पर वास करने वाले सभी प्राणियों के लिए शुभ है। जल की तरह पेड़-पौधे भी हमारे जीवन के अविभाज्य अंग हैं। पेड़-पौधे जिंदगी में बरकत और समृद्धि प्रदान करते हैं। सावन महीना हरियाली खुशहाली का प्रतीक होता है। वर्षा ऋतु के कारण हर तरह के पौधे लग जाते हैं। खेतों में धान के पौध के साथ-साथ हर तरह के छोटे-बड़े पौधे घर-आंगन में भी लगाए जाते हैं।
धरती पर जैसे हीं सावन की बूंदे पड़ती है पेड़ पौधों में हरियाली छा जाती है। यही सीजन होता है कि आप अपने बाग बगीचे को तरह-तरह के पौधे लगाकर सजा संवार सकते हैं और वातावरण को खुशनुमा और प्रदूषण रहित बना सकते हैं। सही दिशा में घरेलू पौधे से घर में धन की देवी का वास होता है। अलग-अलग तरह के पौधे सुख शांति व शुभ संकेत देते हैं। मनी प्लांट हो या मीठा कड़ी पत्ता, शमी का पेड़ हो या अश्वगंधा या बेलपत्र घर में लगाना शुभ माना जाता है। तुलसी, अनार का पौधा लगाने से वातावरण भी उत्तम रहता है।
आज के नगरीय वातावरण में कम जगह होने के कारण हम बड़े पेड़ों के स्थान पर छोटे पौधे लगाकर अपने आवास को खूबसूरत भी बना सकते हैं और शुभ फल भी पा सकते हैं।
सावन का महीना वर्षा ऋतु और भगवान शंकर का पवित्र महीना होने के कारण पौधे लगाने का सबसे अच्छा समय माना गया है। यही कारण है कि इस समय चारों तरफ प्रकृति हरी-भरी,खुशहाल और आनंदित प्रतीत होती है।
सुनीता रानी राठौर
ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश)
No comments:
Post a Comment