समय, बदलाव, समाधान और सफलता में अन्योन्याश्रित संबंध है। समय पर बदलाव को अपनाकर और समस्या पर विचार-विमर्श कर उचित समाधान ही सफलता की कुंजी है।
हर समय हम जिद पर अड़े रहे तो किसी समस्या का समाधान संभव नहीं है और समाधान नहीं तो प्रगति संभव नहीं। जीवन है तो मुसीबत आएंगी। हमें सदैव समाधान ढूंढते हुए आगे बढ़ना है अन्यथा जीवन मुसीबतों से घिर जाएगा थे और जीवन अंधकारमय हो जाएगा।
अतः समस्याओं का समाधान निकालते हुए जीवन पथ पर सुचारू रूप से अग्रसर होना है। समाधान पर ही जीवन चलता है।
जीवन का मूल मंत्र
जीवन एक पहेली है
मुसीबतें आनी जानी हैं।
समस्या का समाधान निकाल
निरंतर प्रगति पथ पे चलना है।
---------*------------सुनीता रानी राठौर
ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश)
No comments:
Post a Comment