कोरोनावायरस फैलने के डर से मंदिर का पट बंद किया गया। भक्त ऑनलाइन दर्शन कर अपनी आस्था को पूर्ण करते रहें इसके लिए सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए वर्चुअल दर्शन कराने में मंदिर वालों ने सहयोग किया।
मंदिर ट्रस्ट ने पहल करते हुए श्रद्धालुओं के लिए
सुबह 5:00 बजे से लेकर रात 10:00 बजे तक ऑनलाइन पूजा,अभिषेक, हवन, प्रसाद बुक करवा कर भगवान का दर्शन करवा कर उनकी आस्था को पूर्ण करने में अपना योगदान दिया।
मंदिर ट्रस्ट वेबसाइट के अलावा यूट्यूब, एफबी पर भी दर्शन की सुविधा उपलब्ध है। वैष्णो देवी की अटका आरती वेबसाइट, ऐप के अलावा श्रद्धा चैनल पर भी आरती का लाइव प्रसारण किया जा रहा। जियो रिलायंस ने देश भर के हनुमान मंदिरों में पटना के हनुमान मंदिर को सबसे पहले लाइव दर्शन के लिए चुना और पटना चैनल की शुरुआत की।
देश के प्रमुख मंदिरों शिर्डी के साईं मंदिर, सिद्धिविनायक मंदिर, वैष्णो देवी, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, काशी विश्वनाथ, चिंतपूर्णी माता कांगड़ा, महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन , बांके बिहारी मंदिर मथुरा, महावीर मंदिर पटना आदि प्रसिद्ध मंदिर ऑनलाइन दर्शन द्वारा भक्तों की आस्था को पूर्ण करने में अपनी अहम भूमिका अदा कर रहे हैं। अब तो मंदिरों के पट खोल दिए गए हैं। विकट घड़ी में समाज को निराशा पूर्ण स्थिति से निकालने में और भक्तों की आस्था को संतुष्ट करने में ऑनलाइन दर्शन के द्वारा मंदिरों ने अपनी अहम भूमिका निभाई।
सुनीता रानी राठौर
ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश)
No comments:
Post a Comment