Tuesday, 21 July 2020

क्या प्रतिभा सिर चढ़कर बोलती है?


हर इंसान को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए सही अवसर मिलने की देरी होती है। अवसर मिलते हीं युवा हीं नहीं बुजुर्ग और बच्चे भी अपने हुनर प्रदर्शित करने लगते हैं। सभी में एक होड़-सी लग जाती है अपनी प्रतिभा को दूसरे के समक्ष प्रस्तुत करने की। वास्तव में प्रतिभा सिर चढ़कर बोलती है।
विद्यालय द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम एक सुनहरा प्रयास होता है बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित कर खुद को निखारने का।
 डांस इंडिया डांस टीवी शो हो, सा रे ग म प गायन प्रतियोगिता हो या साहित्यिक ऑनलाइन प्रतियोगिता एक से बढ़कर एक प्रतिभावान लोग उभरकर अपनी प्रतिभा की श्रेष्ठता का परिचय देते हैं। जज के लिए अवलोकन करना मुश्किल हो जाता है कि किसे प्रथम स्थान पर रखें किसे द्वितीय स्थान पर। हम भी दांतो तले उंगली दबा लेते हैं कि कितने टैलेंटेड, प्रतिभाशाली लोग हमारे मध्य हैं।
    गायन-क्षेत्र में छोटे-छोटे बच्चे भी स्टेज पर ऐसे कमाल दिखाते हैं जैसे पेशेवर गायक गायिका। दूरदराज गांव से आए हुए बच्चों का अद्भुत नृत्य की प्रस्तुति देखकर फिल्मी अभिनेता अभिनेत्री भी अपने को छोटा महसूस करने लगते हैं।
  वर्तमान में सोशल मीडिया अपनी प्रतिभा को प्रस्तुत करने का सुनहरा प्लेटफार्म और सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। सभी अपने हुनर को बेहतरीन अंदाज में प्रस्तुत कर रहे हैं। ऑनलाइन संचालित तरह-तरह के प्रतियोगिता द्वारा सभी को प्रतिभा का जौहर दिखाने का मौका मिल रहा है। पहले सिर्फ अमीर लोगो की प्रतिभा हीं आम जनता को दिखती थी। अब सोशल मीडिया के माध्यम से हर तबके के कलाकार , रचनाकार अपनी प्रतिभा को प्रर्दशित कर रहे हैं। वास्तव में देखकर लगता है कि प्रतिभा सिर चढ़कर बोलती है।
                           सुनीता रानी राठौर
                          ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश)

No comments:

Post a Comment